फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Year celebrations remain peaceful in Panchkula amid tight security

Panchkula News: मानकपुर से निकाला नगर कीर्तन सूरजपुर पहुंचा, पुष्प वर्षा से स्वागत

Fri, 02 Jan 2026 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
New Year celebrations remain peaceful in Panchkula amid tight security
चंडीमंदिर। दसवें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। प्रकाश पर्व से पूर्व कई दिनों से प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा, जिसके लिए गुरुद्वारों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में मानकपुर नानकचंद स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन सुभाष नगर होते हुए सूरजपुर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों, समाजसेवी संस्थाओं और वार्ड पार्षद की ओर से श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन सुभाष नगर सूरजपुर एचएसवीपी से गुजरते हुए पुनः मानकपुर नानकचंद पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संगत का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया और प्रसाद के लिफाफे वितरित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मेहर सिंह, उपप्रधान गुरमीत सिंह, कैशियर हरमेश सिंह सहित समस्त समिति सदस्यों ने सहयोग देने वाली संगत और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed