फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New trend of cyber crime via WhatsApp hacking

साइबर क्राइम का नया चलन, अब व्हॉट्सऐप हैक करके की जा रही ठगी...जानिए कैसे बच सकते हैं

Sat, 29 Aug 2020 12:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
New trend of cyber crime via WhatsApp hacking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : IStock
साइबर ठगी का एक और नया चलन अब सामने आया है। व्हॉट्सऐप हैक कर स्कैमर्स ठगी कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सऐप हैकिंग को लेकर यूजर्स को अलर्ट किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति के बाद काफी संख्या में आनॅलाइन गतिविधियों का चलन बनने से साइबर अपराधी टारगेट किए लोगों और संगठनों को ठगने के लिए नए तरीकों का सहारा ले रहे हैं। इस नए तरह के साइबर क्राइम में जालसाज लोगों के व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक कर लेते हैं और इसका इस्तेमाल उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं।
विज्ञापन


हैकिंग के तरीके बारे में बताते हुए विर्क ने कहा कि पहले हैकर एक फर्जी खाता बनाकर व्हाट्सएप तकनीकी टीम को प्रदर्शित करते हुए ऑफिशियल व्हाट्सऐप लोगो’ को डिस्पले पिक्चर के रूप में लगाते हैं। उसके बाद टारगेट को मैसेज भेजकर अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए छह अंकों का वेरीफिकेशन कोड साझा करने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सऐप तकनीकी टीम से प्रतीत होता मैसेज आने पर पीड़ित झांसे में आकर वेरीफिकेशन पिन शेयर करता है। तत्पश्चात लॉगइन के बाद अकाउंट स्कैमर की कंट्रोल में आ जाता है और वह किसी को मैसेज भी भेज सकता है। हैकर्स दोस्तों और परिवार के लोगों से धोखाधड़ी वाले संदेश भेज कर पैसे, पिन, ओटीपी आदि की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि वेरीफेकिशन कोड को किसी के साथ शेयर न करें।

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed