फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New train left from Firozpur for Haridwar

Panchkula News: फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन हुई रवाना

Thu, 19 Jun 2025 09:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
New train left from Firozpur for Haridwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन रवाना हुई। समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं ने स्टेशन पर आरती कर और लड्डू बांटकर लोगों को हरिद्वार रवाना किया। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने डीआरएम फिरोजपुर और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब को फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए मांग पत्र दिया था, जिसे रेल मंत्रालय ने मंजूरी देकर हरिद्वार के लिए 8 जून बुधवार रात 10:40 पर फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए रवाना किया। इस ट्रेन की रवानगी के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और ट्रेन में सफर करने वालों का स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर शीतल जल पिलाया और लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। भजन कीर्तन करते हुए ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल पंजाब शाखा फिरोजपुर पवन बजाज, जॉन अध्यक्ष पंडित राकेश कुमार शर्मा जिला प्रधान और सभी सदस्य पहुंचे।

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। फिरोजपुर से चल कर ट्रेन फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुरा फुल, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, रूड़की व हरिद्वार पहुंचेगी। इसी रूट से हरिद्वार से चलकर ट्रेन (संख्या 14625) फिरोजपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed