{"_id":"693f1b869bab6237e7093a8f","slug":"new-teams-formed-in-barwala-and-raipur-rani-blocks-call-for-farmers-conference-on-23rd-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-130555-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला और रायपुररानी खण्ड में नई टीम गठित, 23 को किसान सम्मेलन का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला और रायपुररानी खण्ड में नई टीम गठित, 23 को किसान सम्मेलन का आह्वान
विज्ञापन
रायपुररानी। भारतीय किसान संघ पंचकूला द्वारा रायपुररानी एवं बरवाला खंड की कार्यकारिणी का पुनर्गठन एक महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न हुआ। इस दौरान रायपुररानी खंड की नवगठित कार्यकारिणी में अनिल कुमार को खंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बालक राम और कुलदीप सैनी को उपाध्यक्ष, जसबीर सिंह को मंत्री तथा बलविंदर सिंह और जसविंदर सिंह ठडयों को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा प्रकोष्ठ की कमान संदीप कुमार को दी गई, जबकि किरनपाल सैनी को सह युवा प्रमुख बनाया गया। जैविक प्रमुख के रूप में तरसेम सिंह, बीज प्रमुख प्रदीप कुमार, गो सेवा प्रमुख संदीप कुमार मीरपुर और प्रचार प्रमुख मोहित कुमार को नियुक्त किया गया।
रोकी राम बरवाला खंड के अध्यक्ष नियुक्त
बरवाला खंड की कार्यकारिणी में रोकी राम को खंड अध्यक्ष बनाया गया। राजेंद्र चौधरी और जय चंद को उपाध्यक्ष, राजेश गणेशपुर को मंत्री तथा सुभाष रत्तेवाली और भूपिंदर चौधरी गणेशपुर को सह मंत्री नियुक्त किया गया। युवा प्रमुख अनिल, सब्जी आयाम प्रमुख रणबीर सिंह, जैविक प्रमुख रामपाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख प्रिंस टपरियों और प्रचार प्रमुख सुशील राणा फौजी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक समापन के दौरान किसानों को 23 दिसम्बर को सेक्टर-5 दशहरा मैदान पंचकूला में आयोजित होने वाले विशाल किसान सम्मेलन का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहनलाल, जिला महामंत्री आचार्य नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सह मंत्री जय रत्तन चौधरी तथा जैविक कृषि प्रमुख नरेंद्र कनौली सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।