फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Superfast Express to run between Sultanpur and Kalka; direct rail service available three days a week.

Panchkula News: सुल्तानपुर-कालका के बीच दौड़ेगी नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सीधी रेल सेवा

Tue, 11 Aug 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
New Superfast Express to run between Sultanpur and Kalka; direct rail service available three days a week.
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद लखनऊ, कानपुर, मेरठ, सहारनपुर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विज्ञापन

नई ट्रेन में आधुनिक एलएचबी रेक होंगे, प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सुल्तानपुर और कालका के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली इस ट्रेन से लखनऊ, कानपुर, मेरठ, सहारनपुर, चंडीगढ़ और कालका सहित कई शहरों के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 22260 सुल्तानपुर-कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुल्तानपुर से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन हाथरस जंक्शन पर शाम 7:20 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी। मेरठ सिटी स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचकर 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 4:20 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 22259 कालका-सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। ट्रेन सुबह 11:30 बजे कालका से रवाना होकर शाम 4:35 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। हाथरस जंक्शन पर रात 8:10 बजे पहुंचने के बाद दो मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव मुसाफिरखाना, महाराजा बिजली पासी, हैदरगढ़, रहमतनगर, लखनऊ चारबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, हाथरस जंक्शन, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट और चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में आधुनिक एलएचबी रेक लगाए जाएंगे। वहीं, कालका रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन संचालन को लेकर अभी तक उनसे किसी प्रकार की फिजिबिलिटी रिपोर्ट नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed