{"_id":"66106c799fc6b9b16002b755","slug":"new-series-numbers-will-be-auctioned-in-sdm-office-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-110686-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसडीएम कार्यालय में नई सीरीज की नंबरों की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसडीएम कार्यालय में नई सीरीज की नंबरों की होगी नीलामी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एसडीएम कार्यालय में नई सीरीज के नंबरों की नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 8 अप्रैल को HR49K सीरीज की होगी। इस नीलामी में उक्त सीरीज के 0101 से 9999 के बीच की बोली लगाकर नंबर खरीदा जा सकता है। कालका की रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी और एसडीएम लक्षित सरीन ने बताया कि HR49K के नई सीरीज शुरू की गई है।
इसमें 0101 से 9999 के बीच के नंबरों की बोली लगाकर नंबर खरीदा जा सकता है। यह नीलामी कालका के एसडीएम कार्यालय में 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शुरू होगी। नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदनकर्ता को बोली की रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एक हजार रुपये जमा करवाने होंगे जो रिफंडेबल होगा। इसके साथ-साथ आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस दिया जा सकता है। आवेदन के समय वाहन के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स, एड्रेस प्रूफ भी देना होगा। उन्होंने बताया कि नंबर का रिजर्व प्राइस हरियाणा सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर रखा गया है।