फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New flight started for Jammu, Dharamshala and Delhi, 631 people traveled on the first day

Panchkula News: जम्मू, धर्मशाला व दिल्ली के लिए नई उड़ान शुरू, पहले दिन 631 लोगों ने किया सफर

Wed, 03 Apr 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
New flight started for Jammu, Dharamshala and Delhi, 631 people traveled on the first day
चंडीगढ़। समर शेड्यूल में शामिल छह फ्लाइट में से एयरलाइंस ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 नए फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया है। इसमें मंगलवार को जम्मू, धर्मशाला व दिल्ली की फ्लाइट शुरू हुई। धर्मशाला के लिए एटीआर 72 सीटर शुरू किया गया। पहले दिन चंडीगढ़ से 63 पैसेंजर तथा धर्मशाला से 46 पैसेंजर चंडीगढ़ आए। जबकि जम्मू के लिए एयरलाइंस ने 180 सीटर फ्लाइट शुरू की है। पहले दिन जम्मू से चंडीगढ़ 94 पैसेंजर तथा चंडीगढ़ से जम्मू के लिए 96 पैसेंजरो ने सफर किया। तीसरी न्यू फ्लाइट दिल्ली के लिए 180 सीटर शुरू हुई। इसमें दिल्ली से 159 पैसेंजर तथा चंडीगढ़-दिल्ली के लिए 173 लोगो ने सफर किया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से गगल पहुंचे विमान और यात्रियों का हुआ स्वागत
गगल (कांगड़ा)। इंडिगो एयरलाइंस का विमान जैसे ही चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे पर लैंड हुआ अग्निशमन गाड़ियों से विमान पर वाटर केनन से पानी की बौछार कर स्वागत किया गया। गगल हवाई अड्डे पर विमान से आए यात्रियों का स्वागत किया गया। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह और इंडिगो एयरलाइंस के गगल हवाई अड्डे पर स्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को फूल देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed