{"_id":"6116d42a8ebc3ee07a1b9200","slug":"new-courses-will-start-from-the-current-academic-session-in-40-colleges-panchkula-news-pkl423424559","type":"story","status":"publish","title_hn":"४० कॉलेजो में चालू शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे नए कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
४० कॉलेजो में चालू शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे नए कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के 40 कॉलेजों में चालू शैक्षणिक सत्र से नए कोर्स शुरू होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों के प्राचार्यों को इस बारे में अवगत करा दिया है। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि नए कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या 20 या इससे अधिक होना जरूरी है। इससे कम होने पर शुरू किए गए कोर्स को बंद कर दिया जाएगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्राचार्यों को भेजे गए पत्र अनुसार अंबाला गर्ल्स कॉलेज में बीए में गणित, अंबाला कैंट कॉलेज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी, एमए इतिहास, पलवल कॉलेज में एमए अंग्रेजी, गर्ल्स कॉलेज कुरुक्षेत्र में बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल, एमए इतिहास, एमकॉम, एमए हिंदी, छिलरू कॉलेज महेंद्रगढ़ में बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल, गर्ल्स कॉलेज गूहला चीका में संगीत, जगदीशपुरा कॉलेज कैथल में बीए सामान्य, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, एमए अंग्रेजी, बहरामपुर कॉलेज पानीपत बीएससी नॉन मेडिकल और बीए में गणित इस शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा।
रायपुरानी कॉलेज में बीकॉम, बीए में कंप्यूटर साइंस, पंजाबी, गर्ल्स कॉलेज नारनौल में बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल, पंचकूला सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में बीएससी मेडिकल कॉलेज में अनुवांशिकी, एम अंग्रेजी, माता मनसा देवी संस्कृत कॉलेज पंचकूला में ज्योतिष में डिप्लोमा, सांध्यकालीन कक्षाएं, पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज में योग, पोषण, आहार विज्ञान में पीजी डिप्लोमा, बीए में फाइन आर्ट्स को विद्यार्थी इस सत्र से पढ़ सकेंगे।