{"_id":"699b3a29d53a2fb07007e33b","slug":"new-building-of-basti-hazur-school-in-fazilka-to-be-ready-in-six-months-bains-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-955265-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का के बस्ती हजूर स्कूल की छह महीनों में तैयार होगी नई इमारत : बैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिल्का के बस्ती हजूर स्कूल की छह महीनों में तैयार होगी नई इमारत : बैंस
विज्ञापन
स्कूल की खस्ता हालत पर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के दिए निर्देश
बैंस बोले- 20,000 स्कूलों को अपग्रेड करने का अभियान जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फाजिल्का के बस्ती हजूर में सरकारी प्राइमरी स्कूल की खस्ता हालत का नोटिस लेते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इमारत के नए से निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं।
बैंस ने कहा कि स्कूल की नई इमारत का काम छह महीनों के अंदर पूरा होगा जिसकी वह निजी तौर पर निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की दयनीय हालत का मामला संज्ञान में आया है। मैंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और मैं खुद जाकर स्कूल की स्थिति का निरीक्षण करूंगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब में करीब 20,000 सरकारी स्कूल हैं जिनमें से ज्यादातर दशकों की लापरवाही के कारण हमें पूरी तरह खस्ता हालत में विरासत में मिले। राज्य सरकार ने कुछ साल में सैकड़ों ऐसे स्कूलों की सूरत बदली है। यह सिर्फ बड़े दावों का नहीं बल्कि जवाबदेही और निरंतर कार्रवाई का सफर है और शिक्षा मेरे लिए कोई राजनीति नहीं, बल्कि मेरा जुनून और जिम्मेदारी है।