फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Negligence: Wrong bills being sent to consumers, 74.26 percent filed complaint

उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे गलत बिल, 74.26 फीसदी ने दर्ज कराई शिकायत

Fri, 10 Sep 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Wrong bills being sent to consumers, 74.26 percent filed complaint
चंडीगढ़। बिजली निगमों के तमाम दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं। शिकायतों के समाधान के लिए बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के पास दस्तक दे रहे हैं। एक साल में प्रदेश की दोनों बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के पास पहुंची कुल शिकायतों में से बिजली बिल से संबंधित 74.26 प्रतिशत शिकायतें हैं। इससे भी अहम बात ये है कि अलग अलग मुद्दों से संबंधित कई शिकायतें ऐसी हैं, जिनका पिछले 3 से 6 माह से समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक की सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दोनों सीजीआरएफ के पास उपभोक्ताओं ने कुल 1228 शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें से अकेले बिजली बिल से संबंधित 912 शिकायतें हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र की सीजीआरएफ के पास कुल 488 शिकायतें आईं, जबकि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सीजीआरएफ के पास कुल 740 शिकायतें दर्ज की गईं हैं। वहीं, सीजीआरएफ में समाधान नहीं होने पर कुल 48 शिकायतें विद्युत लोकपाल के पास पहुंची हैं।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच का कार्यालय गुरुग्राम और यूएचबीवीएन के सीजीआरएफ का कार्यालय कुरुक्षेत्र में है। प्रदेश में कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 71.55 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें यूएचबीएन के 33.26 लाख और डीएचबीवीएन में 38.29 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत यूएचबीवीएन डीएचबीवीएन
बिलिंग शिकायत 325 587
मीटर संबंधित 60 9
बिजली क्वालिटी 3 3
नये कनेक्शन 0 47
अन्य 103 97
इनसे संबंधित शिकायतें सुनती है सीजीआरएफ
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के निर्देश हैं कि बिजली बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, गुणवत्ता, विश्वसनीयता, कार्यकुशलता, सुरक्षा, एचईआरसी के आदेशों की अवहेलना, बिजली आपूर्ति में बाधाओं से संबंधित कोई शिकायत है तो उसका समाधान सीजीआरएफ करेगा। सीजीआरएफ की टीम हर बिजली सर्कल में जाकर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनती है। जिन शिकायतों का यहां पर समाधान नहीं होता वे विद्युत लोकपाल के पास पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed