{"_id":"6255d995107f81204e1b42f3","slug":"negligence-should-not-be-overshadowed-infection-rate-increased-by-up-to-two-percent-in-10-days-panchkula-news-pkl447481130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी न पड़ जाए लापरवाही : 10 दिन में ही दो प्रतिशत तक अधिक हुई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी न पड़ जाए लापरवाही : 10 दिन में ही दो प्रतिशत तक अधिक हुई संक्रमण दर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के मामले चौथी बार बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर के जाने के बाद अब फिर से प्रदेश में नए केसों का आंकड़ा 150 के पास पहुंच गया है। मंगलवार को पिछले दो माह में सबसे अधिक 149 नए मरीज मिले हैं। वहीं, पिछले 10 दिनों में ही प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर दो प्रतिशत अधिक पहुंच गई है।
मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना की संक्रमण दर 0.41 फीसदी थी, लेकिन अब यह बढ़कर 2.50 तक पहुंच गई है। अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है। इनमें से 470 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 31 मार्च को कुल एक्टिव केस 257 ही थे।
नए केस अप्रैल माह की शुरुआत से ही बढ़े हैं। रिकवरी दर 98.87 और मृत्यु दर 1.08 फीसदी है। इस समय नमूनों की संख्या 8 हजार रोजाना ली जा रही है। अगर नमूनों की संख्या बढ़ाई गई तो नए केसों की संख्या अधिक हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में मिले मरीजों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 129 हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 8, सोनीपत में 7, पंचकूला में 2, यमुनानगर, रोहतक और भिवानी में 1-1 नया मरीज मिला है। शेष 15 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
मार्च माह में नए केसों का आंकड़ा 50 से नीचे चल रहा था। अप्रैल की शुरुआत से आंकड़ा 50 और 100 को पार करता हुआ 149 तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि हरियाणा में कोरोना से संबंधित पाबंदियों को वापस लिया जा चुका है और लोगों को मास्क नहीं लगाने की छूट भी दी गई है।