फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Negligence can lead to a major accident, Corporation Commissioner should take a decision within a week: High Court

लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा, एक सप्ताह में निर्णय लें निगम आयुक्त: हाईकोर्ट

Thu, 01 Aug 2024 10:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence can lead to a major accident, Corporation Commissioner should take a decision within a week: High Court
चंडीगढ़। कलाग्राम चौक के निकट इंडियन ऑयल की पाइप लाइन के निकट नगर निगम द्वारा सूखे पत्ते फेंकने से किसी बड़े हादसे की आशंका के साथ दाखिल जनहित याचिका का हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट ने नगर निगम आयुक्त को इस बारे में विचार के बाद 1 सप्ताह में उचित निर्णय लेने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट गीतिका शर्मा ने हाईकोर्ट को बताया कि वह रोजाना जीरकपुर से हाईकोर्ट आती हैं। उन्होंने कई बार यह पाया कि कलाग्राम लाइट पॉइंट के पास नगर निगम के कर्मचारी सूखे पत्तों को फेंक देते हैं। ठीक यहीं पर इंडियन ऑयल की पाइप लाइन मौजूद है। यदि इन पत्तियों में आग लग जाए तो बड़े हादसे की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। याची ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने नगर निगम आयुक्त को मांगपत्र भी दिया था, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और ऐसे में इस पर जल्द निर्णय बेहद जरूरी है। हाईकोर्ट ने मांगपत्र की अतिरिक्त कॉपी नगर निगम आयुक्त को सौंपने का याची को आदेश दिया है। साथ ही आयुक्त को यह आदेश दिया है कि प्रति मिलने के एक सप्ताह के भीतर ही इस पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed