फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NCR's discontinued BS IV buses to ply on Panchkula roads

Panchkula News: एनसीआर की बंद बीएस फोर बसें पंचकूला की सड़कों पर दौड़ेंगी

Tue, 30 Sep 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
NCR's discontinued BS IV buses to ply on Panchkula roads
पंचकूला। एनसीआर की बीएस फोर बसें अब पंचकूला की सड़कों पर दौड़़ेंगी। हरियाणा सरकार ने सोनीपत, दादरी एनसीआर रूट से रिजेक्ट की गई 31 रोडवेज बसों को पंचकूला डिपो में तैनात कर दिया है। ये सभी बसें अब पंचकूला और उसके आसपास के रूटों पर चलेंगी जिससे हजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह फैसला तब लिया गया है जब सोनीपत और दादरी में पुराने वाहनों के संचालन पर सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। सरकार द्वारा बीएस फोर बसें एनसीआर में बंद है और यह बसें वहां बेकार खड़ी थीं। अब इन्हें सक्रिय डिपो में शिफ्ट कर सरकार ने संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़, कालका-पिंजौर और अंबाला के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
पंचकूला डिपो में इन बसों के जुड़ने से अब चंडीगढ़, कालका, पिंजौर, अंबाला, रायपुररानी, नारायणगढ़ और आसपास के इलाकों के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ेगी। इससे लोगों को बेहतर और समय पर बस सेवा मिलेगी। साथ ही परिवहन विभाग को भी आय बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की रणनीति जहां डिमांड, वहीं बसें
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब बसों की तैनाती उस जगह की जाएगी जहां सवारी की ज्यादा मांग हो। पंचकूला एक सक्रिय केंद्र है और अब यहां इन बसों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। हरियाणा रोडवेज का यह कदम ना सिर्फ परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि इससे सरकारी संसाधनों का भी बेहतर उपयोग होगा। यात्रियों को राहत और डिपो को आमदनी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
अभी तक 31 बसें पंचकूला को मिल चुकी हैं। जहां भी बसों की कमी है, इनका संचालन किया जाएगा।
-सुखदेव सिंह, जीएम हरियाणा रोडवेज, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed