फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navratri: Increasing number of devotees, special arrangements will be made on Saptami and Ashtami

नवरात्र : श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या, सप्तमी और अष्टमी को होगी विशेष व्यवस्था

Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Increasing number of devotees, special arrangements will be made on Saptami and Ashtami
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के दौरान श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। छठे दिन भी श्री माता मनसा देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। अब तक तीन लाख लोग माता के दर्शन कर चुके हैं। श्री माता मनसा देवी में आस्था रखने वाले लोग देश और विदेश से भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा वीआईपी के पहुंचने का सिलसिला जारी है। माता के दरबार में श्रद्धालुओं के साथ चढ़ावा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को यूएसए के 322, कनाडा के 30 और 95 यूरोपियन करेंसी माता के दरबार में चढ़ाए गए हैं। अलग-अलग राज्यों और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो की बसें हर रोज 120 चक्कर लगा रही हैं। जीरकपुर, चंडीगढ़, कालका, डेराबस्सी, शहजादपुर, बरवाला, नारायणगढ़, रायपुररानी, पंचकूला से सीधी बसें माता मनसा देवी मंदिर में पहुंच रहीं हैं। सप्तमी और अष्टमी को ज्यादा भीड़ होने के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को बसों के फेरे बढ़ाकर 150 किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल पहुंचे दर्शन करने
वीरवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने काली माता मंदिर कालका में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र में शक्ति माता की आराधना करना एक सौभाग्य है। यज्ञशाला में देवी पुष्पांजलि का पाठ किया। इस अवसर पर कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल, काली माता देवी मंदिर के सचिव पृथ्वीराज व मुख्य पुजारी शिव कुमार शास्त्री, ललित शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति और एसडीओ राकेश पाहुजा भी उपस्थित रहे। इसके उपरांत बनवारी लाल ने कालका स्थित श्री काली माता मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वीरवार को आया 20 लाख का चढ़ावा
वीरवार को श्रद्धालुओं ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के तीनों मंदिरों में 20 लाख 8 हजार 931 रुपये का चढ़ावा दिया। इसमें तीन सोने के और 165 चांदी के गहने चढ़ाए गए हैं। उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्रद्धालुओं ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में 17 लाख 4 हजार 434 रुपये, काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 1 हजार 297 रुपये और चंडी माता मंदिर में 2900 रुपये चढ़ावे के तौर पर अर्पित किए।

इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 3 और चांदी के 139 गहने अर्पित किए गए। काली माता मंदिर कालका में 26 चांदी के गहने अर्पित किए गए। वीरवार को यूएसए के 322, कनाडा के 30 और 95 यूरोपियन करेंसी भी श्रद्धालुओं ने माता को चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed