{"_id":"571257044f1c1b9f5f4a6b20","slug":"navratra-mansa-devi-mandir-chaitra-navratra-mansa-devi-shrine-board-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में माता मनसा देवी मंदिर में चढ़े एक करोड़ 55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में माता मनसा देवी मंदिर में चढ़े एक करोड़ 55 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
माता मनसा देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में एक करोड़ 55 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। जबकि इस दौरान 11 लाख से 87 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में अबकी बार श्रद्धालुओं की संख्या अश्विन नवरात्र से ज्यादा रही।
अश्विन नवरात्र में माता के दर्शन के लिए नौ लाख के करीब श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि अबकी बार ग्यारह लाख 87 हजार श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। अश्विन नवरात्र के दौरान एक करोड़ 31 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा था। वीजी गोयल ने कहा कि अब तक की काउंटिंग के अनुसार एक करोड़ 55 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा है। अभी कुछ बाक्स खोले जाने हैं, जिसके बाद ही कुल धनराशि बताई जा सकेगी।
पंचकूला के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने भी चैत्र नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।