फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navdeep Jalbeda, associated with farmers' movement, arrested from airport along with two associates

Panchkula News: किसान आंदोलन से जुड़ा नवदीप जलबेड़ा दो साथियों के साथ एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 08:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Mar 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Navdeep Jalbeda, associated with farmers' movement, arrested from airport along with two associates
वाटर कैनन बॉय के नाम से जाना जाता है, अंबाला सीआईए को पहले ही मिल गई थी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। किसान आंदोलन से जुड़े वाटर कैनन बॉय के नाम से जाना जाता नवदीप जलबेड़ा को उसके दो साथियों सहित अंबाला सीआईए पुलिस ने मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। नवदीप के साथ उसके साथी गुरकीरत और मनप्रीत को भी काबू किया गया है। तीनों डोमेस्टिक फ्लाइट से मोहाली एयरपोर्ट पहुंचे थे। अंबाला सीआईए को उनके मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना पहले ही मिल गई थी। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर आया अंबाला सीआईए पुलिस ने काबू कर लिया। अंबाला सीआईए ने इसकी सूचना एयरपोर्ट पुलिस को दी और थाने में अपनी राहदारी दर्ज करवाई। जिसके बाद वह तीनों को लेकर अंबाला रवाना हो गए।

अंबाला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तीनों को अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। किसान आंदोलन से जुड़े नवदीप पर 13 फरवरी 2024 को अंबाला सदर थाने में धारा 307 और 379बी के तहत एफआईआर नंबर-40 दर्ज हुई थी। अंबाला के जलबेड़ा गांव का निवासी नवदीप पिछले किसान आंदोलन में भी सक्रिय था। वह वाटर कैनन का मुंह पुलिस की तरफ मोड़कर चर्चा में आया था। अब वह शंभू बॉर्डर पर सक्रिय है और बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए रणनीति बना रहा था। वह किसान आंदोलन-2 में शंभू बॉर्डर पर पोकलेन मशीन लेकर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed