फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Voters Day: 15 children and two BLOs honored

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : 15 बच्चों और दो बीएलओ को किया सम्मानित

Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
National Voters Day: 15 children and two BLOs honored
पंचकूला। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 12वें राज्य स्तरीय समारोह में मंगलवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी जिला के उपायुक्तों को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शपथ दिलवाई। इसके अलावा जिला उपायुक्तों को उचित निर्देश दिए। इस दौरान 15 बच्चों व दो बीएलओ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कॉलेज व स्कूल के विजेता बच्चों, अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ में हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूरी आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे व स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रख निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहली बार वोटर कार्ड बनवाने वाली रेखा व नीरज को स्वयं वोटर कार्ड दिए। इस अवसर पर नगराधीश गौरव चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
इस अवसर पर उन्होंने 15 स्कूल व कॉलेज के बच्चों व दो बीएलओ को सम्मानित किया। कॉलेज कैटेगरी के प्रस्ताव लेखन में नैनसी प्रथम, संजय द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय, रंगोली मेकिंग में सिमरन कुमारी प्रथम, सिमरन कौर द्वितीय, शगुन ठाकुर तृतीय, डिक्लेमेशन में सौम्या चुतुर्वेदी प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और प्रिया तृतीय और स्कूल कैटेगरी के प्रस्ताव लेखन में भावना प्रथम, सिया गोयल द्वितीय, पायल सैनी तृतीय, डिक्लेमेशन में महिका सैनी प्रथम, मन्नत द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय और बूथ लेवल अधिकारी हरजेंद्र कालका से और मनदीप पंचकूला को प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सभी बच्चों व इनाम पाने वाले अधिकारियों को बधाई दी। जिले की दोनों विधानसभाओं के चारों खंडों और सभी मतदान केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed