फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Girl Child Day: Six girls honored with citation and cash prize

राष्ट्रीय बालिका दिवस : छह बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
National Girl Child Day: Six girls honored with citation and cash prize
पंचकूला। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताआें में विजय रहीं छह बच्चियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बच्चियों को सम्मानित कर उनको और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए उन्हें ऐसे मंच प्रदान किए हैं, जिससे वे अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता नेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में दिसंबर माह में सामाजिक कार्य, गायन, स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ अन्य संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में छह बच्चियों को विजेता घोषित किया गया। सामाजिक कार्य प्रतियोगिता में सानवी गुप्ता विजयी रहीं जबकि गायन प्रतियोगिता में हरप्रीत ने बाजी मारी। इसी तरह स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में आन्या, अनाया सैनी, अदिती और प्रनीत कौर विजयी रहीं। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के कारण जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed