फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National General Secretary of Congress OBC Department Anil Saini resigns

यूपी में कांग्रेस की करारी हार: ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सैनी ने दिया इस्तीफा, अब करेंगे ये काम

Sun, 13 Mar 2022 10:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 10:24 AM IST
सार

ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व ओबीसी विभाग अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने उन्हें तीन वर्ष पूर्व राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें केरल व उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। 

विज्ञापन
National General Secretary of Congress OBC Department Anil Saini resigns
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह ओबीसी विभाग प्रभारी के नाते उचित परिणाम नहीं दे सके। उन्होंने अपना त्यागपत्र विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव को भेजा है।

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि हरियाणा में पिछड़ा व एससी वर्ग के लिए काम करते रहेंगे। साधारण कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि प्रदेश में ओबीसी व एससी वर्ग का काफी समय से शोषण हो रहा है। इसलिए दोनों वर्गों के हित में आवाज उठाकर उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एससी-ओबीसी को एकजुट करने के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे। उनका वैसे भी इस पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसलिए वह कार्यमुक्त होना चाहते हैं। कांग्रेस ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष अजय यादव अपनी नई टीम का गठन कर नए लोगों को मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व ओबीसी विभाग अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने उन्हें तीन वर्ष पूर्व राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें केरल व उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबे समय तक काम करने का मौका मिला लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदों के मुताबिक परिणाम नहीं दे सके। इसलिए अपना पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed