Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Dengue Day: Rapid fever survey being conducted in high risk zones

नेशनल डेंगू डे : र्हाई रिस्क जोन में रैपिड फीवर सर्वे करवा रही

Fri, 16 May 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
National Dengue Day: Rapid fever survey being conducted in high risk zones
पंचकूला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर रहीं डोर टू डोर सर्वे माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में हर साल डेंगू के मामले पूरे हरियाणा में अधिक आ जाते हैं। इसके मद्देनजर पंचकूला स्वास्थ्य विभाग इस साल हाई रिस्क जोन एरिया पर नजर रख रहा है। इसमें अर्बन पंचकूला के साथ कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी ब्लॉक में सर्वे किए जा रहे हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि इस बार कालका, पिंजौर के हाई रिस्क एरिया में टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। इसमें हाई रिस्क जोन एरिया में रैपिड फीवर सर्वे कराया गया है। गांव के एरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी डिस्पेंसरी से आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता सर्वे कर चुके हैं। स्टेट एंटोमोलॉजिकल टीम ने भी दौरा किया गया है। उन्होंने अपील की है कि बारिश का मौसम आने वाला है। जगह-जगह पर पानी न जमा होने दें। अगर किसी को बुखार आता है तो वह इसकी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में टीमों की ओर से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही सभी अस्पताल को चेक किया जाएगा। मच्छरों में डेंगू की डेनसिटी अधिक होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। अभी तक डेंगू का एक भी केस वर्ष 2025 में नहीं आया है।



वर्ष डेंगू के केस आए
2019 - 33
2020 - 78
2021 - 906
2022 - 2022
2023 - 689
2024 - 1324
2025 - अभी कोई केस नहीं आया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed