फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nagar Kirtan was taken out in many villages of Barwala

Panchkula News: बरवाला के कई गांवों में निकाला गया नगर-कीर्तन

Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out in many villages of Barwala
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

बरवाला। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशउत्सव पर क्षेत्र के टोडा, नगल, भरेली, नयागांव, बूंगा आदि कई गांवों में गुरुद्वारा कमेटियों और ग्रामीणों के सहयोग से नगर-कीर्तन निकाला गया। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को फूलों की लड़ियों बड़े सुंदर ढंग से सजाया गया और गुरु के पांच प्यारों ने नगर-कीर्तन की अगुवाई की। इस अवसर पर संगत ने गुरु कीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर गांव की गलियों से गुजरता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह पर ग्रामीणों ने नगर-कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे शीश नवाया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाकर संगत का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

टोडा गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जसपाल सिंह ने बताया कि आज गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर 10 सुबह अखंड पाठ होगा और 11 बजे अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद रागी जत्थों द्वारा गुरु का शबद कीर्तन किया जाएगा। दोपहर में अटूट लंगर लगाया जाएगा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोउत्सव को लेकर गुरुद्वारों को फूलों की लड़ियों व रंग बिरंगी लाइटों से बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed