फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: लंपी से पशुओं के बचाव को पंजाब सरकार ने खरीदीं 25 लाख वैक्सीन

Thu, 26 Jan 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
NA
चंडीगढ़। पंजाब के पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने लंपी स्किन बीमारी से गोवंश के आगामी बचाव के लिए मेगा टीकाकरण मुहिम शुरू करने के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन की 25 लाख डोज एयरलिफ्ट कर ली हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अन्य राज्यों से पंजाब में फैली इस बीमारी से पशु-धन का बहुत नुकसान हुआ था। यह बीमारी फिर राज्य में किसानी, पशु-धन और संबंधित पेशों का नुकसान न कर सके, इसलिए राज्य सरकार ने पहले ही योजना बनाई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए गठित किए गए मंत्री समूह द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार 15 फरवरी, 2023 से राज्यस्तरीय मेगा टीकाकरण मुहिम शुरू की जा रही है। इसके लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। करीब 45 दिन तक चलने वाली इस टीकाकरण मुहिम में 31 मार्च, 2023 तक राज्य के समूचे गोधन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

तेलंगाना के सरकारी स्टेट वेटरिनरी बायोलॉजिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से 25 लाख डोज खरीद कर लुधियाना स्थित पंजाब वेटरिनरी वैक्सीन संस्था में स्टोर की गई हैं, जहां से इन डोज को अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा। वैक्सीन को तेलंगाना से ट्रांसपोर्ट करते समय वैक्सीन की गुणवत्ता के लिए कोल्ड चेन बरकरार रखने का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


मेगा टीकाकरण मुहिम के लिए किए गए प्रबंध
पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टीकाकरण मुहिम को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए निदेशालय में एक संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है, जो रोजाना की प्रगति की निगरानी करेगा और तालमेल रखेगा। विभाग द्वारा पहले जारी हिदायतों के अनुसार पशु अस्पताल/संस्था स्तर पर टीमें बनाकर टीकाकरण किया जाएगा और टीकाकरण के दौरान कोल्ड चेन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed