फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: सिंचाई घोटाले में पूर्व मंत्रियों से दोबारा हो सकती है पूछताछ

Mon, 06 Feb 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
NA
चंडीगढ़। अकाली-भाजपा सरकार के समय हुए 1200 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी जांच तेज कर दी है। विजिलेंस दो पूर्व मंत्रियों शरणजीत सिंह ढिल्लों, जनमेजा सिंह और तीन आईएएस अधिकारियों काहन सिंह पन्नू, केबीएस सिद्धू और सर्वेश कौशल की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। इसके लिए विजिलेंस की टीमें राजस्व विभाग और बैंकों से संपर्क कर रही हैं। वहीं, सूत्रों की माने तो विजिलेंस अब दोनों पूर्व मंत्रियों को दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। इसके लिए सारा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने बीते हफ्ते पूर्व मंत्रियों और अधिकारियों से इसी घोटाले को लेकर पूछताछ की थी, साथ ही उनसे संपत्ति का विवरण हासिल किया था।
विज्ञापन

विजिलेंस सूत्रों से पता चला है कि एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने जांच में ज्यादा सहयोग नहीं दिया। इस वजह से विजिलेंस टीम को थोड़ी दिक्कत भी आ रही थी। ऐसे में अब विजिलेंस संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने में लग गई। विजिलेंस सूत्रों की माने तो उनके पास काफी अहम जानकारी है। ठेकेदार ने जो बयान दिए थे, उसमें कई अहम खुलासे किए थे। वहीं, अब तक की जांच को उससे मिलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी पूर्व मंत्री और सीनियर अधिकारी पर विजिलेंस ब्यूरोे ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में सामने आया था घोटाला
सिंचाई विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले का विजिलेंस ने 2017 में पर्दाफाश किया था। उस समय सूबे में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार थी। इस दौरान सिंचाई विभाग में काम करने वाले ठेकेदार से लेकर अधिकारियों को काबू किया गया था। इसी बीच ठेकेदार ने खुलासा किया था कि विभाग में ठेके लेने के लिए किस प्रकार खेल चलता है। उसने कुछ अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों के नाम भी लिए थे। इसके बाद विजिलेंस ने अब जांच आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed