फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: पिता की शहादत के 20 साल बाद बेटी इनायत सेना में बनेंगी अफसर

Tue, 07 Feb 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। पिता की शहादत के वक्त ढाई साल की रहीं इनायत वत्स अब 20 साल बाद सेना में अफसर बनेंगी। पिता के नक्शे-कदम पर चलकर उन्होंने भी देश सेवा के लिए सेना को चुना। मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित मेजर नवनीत वत्स की बेटी अप्रैल में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई प्रशिक्षण के लिए जाएंगी। पंचकूला निवासी इनायत अपने मां-बाप की इकलौती बेटी हैं।
विज्ञापन

इनायत वत्स की मां शिवानी ने बताया कि वह अपनी बेटी के फैसले से खुश हैं। अब उनकी बेटी सेना में जाकर अपने पिता के सपने को पूरा करेगी। इनायत वत्स की उम्र तीन साल की भी नहीं थी, जब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इनायत वत्स के पिता मेजर नवनीत वत्स देश की सुरक्षा के लिए कश्मीर में शहीद हो गए थे। इनायत जब बड़ी हुईं तो उसे पता चला कि देश की सुरक्षा करते उनके पिता ने शहादत को गले लगाया तो उन्होंने भी ठान लिया कि वह भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलेगी और राष्ट्र सेवा करेगी। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इनायत वत्स ने जी तोड़ मेहनत की और अब पिता की शहीदी के 20 साल बाद वह भी देश सेवा के लिए तैयार है। इनायत के नाना भी आर्मी में कर्नल थे। इनायत अपनी तीसरी पीढ़ी के तौर पर सेना में सेवा देने जा रही हैं।
विज्ञापन


साल 2003 में शहीद हुए थे मेजर नवनीत वत्स
मेजर नवनीत वत्स साल 2003 में आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। उस समय इनायत की उम्र 2.5 साल थी। श्रीनगर की एक इमारत में आतंकियों से लड़ते मेजर नवनीत वत्स शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। इनायत ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद दिल्ली के हिंदू कॉलेज में राजनीतिशास्त्र से मास्टर्स कर रही हैं। इनायत को हरियाणा सरकार की तरफ से भी गजेटेड ऑफिसर बनाने का ऑफर दिया गया था। इसके बाद उसने इसे स्वीकार नहीं किया और सेना में जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed