फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: घरों पर समय पर नहीं पहुंच रही गाड़ी, शहर में फैला रहता है कचरा

Mon, 06 Feb 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने की निशुल्क सुविधा दी हुई है। इसके लिए एक फर्म को ठेका दिया गया है। मगर फर्म के कर्मचारी शहर के सेक्टरों में दोपहर बाद तक भी कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। सेक्टरों में गाड़ी जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। जब गाड़ी जाती है तब भी वह एक जगह रुकती नहीं है। स्पीड से निकल जाती है। ऐसे में लोगों को अपने घरों का कूड़ा उठवाने के लिए निजी ठेकेदारों से संपर्क करना पड़ रहा है। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं निजी ठेकेदार भी खुले में कचरा फेंककर शहर में गंदगी फैलाते हैं।
ठेकेदार ने सेक्टरों के मकानों और मार्केट से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां लगाई हुई हैं। ये गाड़ियां उन सभी सेक्टर में जाती हैं जो नगर निगम के क्षेत्र में आते हैं। मगर कर्मचारियों द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है। लोग घरों में गाड़ी का इंतजार करते रहते हैं और गाड़ी 12 बजे तक भी नहीं पहुंचती। ऐसे में कुछ लोगों ने निजी कूड़ा उठाने वालों से संपर्क कर लिया है तो कुछ खुले में ही इधर-उधर फेंक देते हैं। बाजारों में भी हर रोज भारी मात्रा में कूड़ा एकत्र होता है। उसको भी समय पर नहीं उठाया जा रहा है। इससे माहौल गंदगी भरा बना रहता है। इससे लोगों को परेशानी तो हो ही रही है, साथ ही फैला हुआ कूड़ा शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-8, 9, 10 और 14 में मिला कूड़ा
रविवार को दोपहर 12 से दो बजे तक शहर के बाजारों में जांच की गई। इसमें शहर के सेक्टर-8 में कूड़ा इकट्ठा मिला। वहीं शहर के सेक्टर-9 और 10 में भी दो बजे तक कूड़ा नहीं उठाया गया। सेक्टर-9, सेक्टर-11 और एमडीसी सेक्टर-5 में भी दोपहर दो बजे तक कूड़े का उठान नहीं हुआ था। आरएफआईडी चिप से की जानी थी निगरानी आमतौर पर शहरवासियों की शिकायत रहती है कि उनके सेक्टर में गाड़ी नहीं पहुंच रही। या फिर बहुत देरी से पहुंचती है। वहीं ठेकेदार का कहना होता था कि गाड़ी समय पर पहुंच रही है। इस उलझन से पार पाने के लिए नगर निगम ने सेक्टरों में घरों पर अलग -अलग जगह चिप लगा दी। इससे पता चल जाता है कि कूड़ा उठाने गाड़ी सेक्टर में पहुंची या नहीं। पहुंची तो कितने बजे पहुंची और कितनी देर वहां रुकी। मगर निगम का यह प्रयास भी नाकाफी होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा उठाने वाली गाड़ी सेक्टर में आती तो है मगर वह लगातार चलती रहती है। इससे कई लोग उसमें कूड़ा नहीं डाल पाते हैं। इसलिए उन्होंने प्राइवेट लोगों को कूड़ा उठाने का काम दे दिया है। वे लोग कूड़े को खुले में डाल देते हैं। नगर निगम की टीम उसे भी नहीं उठाती। इसी कारण गंदगी का आलम बना रहता है। - आरपी मल्होत्रा, निवासी सेक्टर-8

गाड़ी रोज आती है मगर रुकती नहीं है। जब तक लोग पहली या दूसरी मंजिल से उतर कर आते हैं तो गाड़ी निकल जाती है। कई बार तो कूड़ा डालने के लिए गाड़ी के पीछे दौड़ लगानी पड़ती है। अगर गाड़ी आने का समय निर्धारित हो तो भी लोग तैयार मिलें। मगर गाड़ी कोई निश्चित समय नहीं है।- कमलेश लोहाट, निवासी सेक्टर-19


इन स्थानों पर मिला कूड़ा
1.57 बजे एमडीसी, सेक्टर-5
2.10 बजे सेक्टर-9 की डिवाइडिंग रोड
2.26 बजे सेक्टर-11 के पार्क के सामने
2.32 बजे सेक्टर-14 के पहले ब्लॉक में
2.34 बजे सेक्टर-14 के दूसरे ब्लॉक में

शहर में डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करने के लिए 84 गाड़ी चलाई जा रही हैं। निगम की ओर से इस व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। अगर किसी के घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। वह निगम में शिकायत करें। इस समस्या का निदान किया जाएगा। - दीपक सूरा, उपनिगम कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed