फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: कचरा गिराने पर लोग नाराज, रामपुर सियडी के लोगों ने की नारेबाजी

Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। नगर परिषद के वार्ड नंबर-18 के गांव रामपुर सियुडी के निवासियों ने बुधवार को नगर परिषद द्वारा डंप किए जा रहे कचरे को लेकर रोष जताकर नारेबाजी की। नगर परिषद बीते कई महीनों से पिंजौर,कालका के कचरे को डंप करने के लिए डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तलाशने में असफल साबित हुआ है। नगर परिषद कालका के पास डंपिंग ग्राउंड न होने की वजह से सफाई कर्मचारी कचरा नगर परिषद क्षेत्र में ही डंप कर रहे हैं। कचरा गिराए जाने के विरोध में बुधवार को भारी संख्या में गांव निवासी पंचकूला शिमला हाईवे के किनारे इकट्ठा हुए। उनके गांव के समीप गिराए जा रहे कचरे को लेकर विरोध जताया। इस दौरान नगर परिषद ईओ जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे, परंतु वे भी ग्रामीणों को समझाने में असफल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव के समीप नदी में नगर परिषद अधिकारियों ने कुछ दिन कचरा गिराए जाने की बात कहकर उनके गांव के समीप ही कचरा गिराना शुरू किया था। अब तो करीब दो माह होने वाले हैं परंतु नगर परिषद सफाई कर्मियों द्वारा अभी भी यहीं कचरा गिराया जा रहा है। जब कचरा न गिराने को लेकर कर्मचारियों से आग्रह किया जाता है तो वे उन्हें धमकाते हैं। कुलदीप शर्मा, नाम सिंह, अवतार सिंह पूर्व पंच, लाल सिंह, प्रीतम सिंह, दीप सिंह, धर्म सिंह, राम रतन, हरदीप सिंह, जतिंद्र सिंह विक्की, राजिंद्र कौर, माया देवी, नसीबो ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आबादी वाले क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर नदी में पिंजौर, कालका का कचरा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

जब उनसे कचरा न गिराए जाने का आग्रह करते हैं तो नगर परिषद कर्मचारी कहते हैं कि यह शामलात की जगह है। हम कचरा यहीं गिराएंगे।मौके पर पहुंचे जरनैल सिंह ईओ नगर परिषद को अपनी समस्या बताई और समस्या हल करने के लिए आग्रह किया परंतु वे लोगों को समझाने में असफल साबित हुए। उन्होंने लोगों से कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में आकर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका समाधान देख रहें हैं और डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तलाशी जा रही है। जरनैल सिंह ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed