फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: मूंगफली विक्रेता की चाकू मारकर हत्या

Wed, 25 Jan 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
NA
सेक्टर-20 पार्ट-2 में घर के सामने ही दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 में देर शाम मूंगफली विक्रेता की स्कूटर सवार दो युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोहरी (50) सेक्टर-20 पार्ट-2 निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, जोहरी मूल रूप से उत्तर-प्रदेश का रहने वाला था। वर्तमान में सेक्टर-20 पार्ट-2 में परिवार के साथ रहता था। जोहरी घर के पास ही मूंगफली बेचने का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे स्कूटर पर दो युवक जोहरी के पास पहुंचे। उसके बाद युवक जोहरी से हाथापाई करने लगे। इतने में एक युवक ने चाकू निकाल कर जोहरी के छाती में मारा और फरार हो गए। जोहरी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास लोगों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। घायल के बेटे ने दोस्त के ऑटो से पिता को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने जोहरी के छाती में चाकू से वार किया। चाकू उसके दिल में जाकर लगा और उसी से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed