फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: सेवानिवृत्त सूबेदार के बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को मारी गोली, मौत

Wed, 25 Jan 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
NA
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीमंदिर छावनी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार के 16 वर्षीय बेटे ने पिता की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चंडीमंदिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान आयान खान (16) छावनी क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मोहम्मद हुसैन खान अपने परिवार के साथ चंडीमंदिर छावनी क्षेत्र में रहते हैं। उनका बेटा आयान खान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार दोपहर को वह स्कूल से घर पहुंचा। शाम करीब पांच बजे उसने आलमारी से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आयान की बहन और मां दूसरे कमरे से उसकेे पास पहुंचे। उन्होंने देखा आयान खून से लथपथ पड़ा है। इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए कमांड अस्पताल पहुंचाया गया। रात करीब 11 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल से चंडीमंदिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed