फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   My daughter did not die, she was murdered by poisoning. I kept helping her but I was cheated.

Panchkula News: मेरी बेटी मरी नहीं, जहर देकर हत्या की मैं मदद करता रहा मेरे साथ धोखा हुआ

Wed, 28 May 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
My daughter did not die, she was murdered by poisoning. I kept helping her but I was cheated.
पंचकूला। मेरी बेटी रीना मित्तल मरी नहीं, उसकी पति प्रवीन ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस तरह से मेरी बेटी की हत्या हो जाएगी और मै कुछ नहीं कर पाऊंगा। ऐसा मैने सपने में नहीं सोचा था। यह बात सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कहते हुए प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दामाद प्रवीन मित्तल की मदद की। इसके बाद भी उससे उन्हें धोखा मिला। उन्होंने उसे घर खरीद कर दिया। उसका बिजनेस स्टैबलिश करने के लिए देहरादून के लिए पैसे दिए। इसके बाद वह इसे सही तरीके से नहीं चला पाया और उसने मेरी बेटी सहित मेरे दो दोहती और एक दोहते की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं अपनी बेटी का दाह संस्कार करूं और उसके शव को किसी को हाथ नहीं लगाने दूं। इस बात को लेकर प्रवीन मित्तल अपनी बेटी के शव का अलग संस्कार की जिद पर अड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इस पर रिश्तेदारों और नातेदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। इसके बाद चंडीमंदिर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। इस बीच बेटी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रीना के पिता राकेश गुप्ता उसका शव लेकर मनीमाजरा श्मशान घाट चले गए और अलग अंतिम संस्कार किया। वहीं मृतक प्रवीन मित्तल के फुफेरे भाई भाई इसके बाद परिजन अन्य लोगों के शव लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उनका संस्कार किया यगा। रीना के पिता राकेश गुप्ता हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज से परेशान एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद मृतकों में से एक रीना मित्तल के पिता राकेश गुप्ता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार खुद करने की जिद पकड़ ली, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर फफक कर रोते हुए राकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी रीना मित्तल की उसके पति प्रवीन ने जहर देकर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मरी नहीं, उसकी हत्या हुई है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी की इस तरह हत्या हो जाएगी और मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा।

गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने दामाद प्रवीन मित्तल की मदद की। उन्होंने उसे घर खरीद कर दिया और उसका व्यवसाय स्थापित करने के लिए देहरादून के लिए पैसे दिए, लेकिन प्रवीन इसे सही तरीके से नहीं चला पाया और अंततः रीना सहित उनके दो दोहिती और एक दोहते को जहर देकर मार डाला।
राकेश गुप्ता ने अपनी बेटी के शव को किसी को हाथ नहीं लगाने देने और उसका दाह संस्कार खुद करने की इच्छा व्यक्त की। इस बात को लेकर प्रवीन मित्तल के परिजनों और रीना के पिता के बीच झड़प भी हुई, जिसे रिश्तेदारों और नातेदारों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर चंडीमंदिर थाना सहित अन्य थानों के पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
पोस्टमार्टम के बाद रीना के पिता राकेश गुप्ता अपनी बेटी का शव लेकर मनीमाजरा श्मशान घाट चले गए। वहीं, मृतक प्रवीन मित्तल के फुफेरे भाई और अन्य परिजन शेष शवों को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। रीना के पिता राकेश गुप्ता हिमशिखा कॉलोनी, पिंजौर में रहते हैं।
सात शवों का हुआ पोस्टमार्टम, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सेक्टर-27 में एक घर के खाली प्लॉट के बाहर खड़ी गाड़ी में ये लोग मृत पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति जिंदा मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

बिसरा रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा
पंचकूला डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। सभी मृतकों का बिसरा करनाल स्थित मधुबन लैब भेजा गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed