फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   My 56 days are heavier than Hooda's 10 years of tenure: Nayab Saini

हुड्डा के 10 वर्षों के कार्यकाल पर मेरे छप्पन दिन भारी : नायब सैनी

Sun, 22 Sep 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
My 56 days are heavier than Hooda's 10 years of tenure: Nayab Saini
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला/बरवाला। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में शनिवार को आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना के लोगों को गुमराह किया है, अब हरियाणा के लोगों को गुमराह कर रही है। सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच 2014 से पहले वाली ही है। हुड्डा अभी भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं। नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा 10 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे जबकि उन्होंने मात्र 56 दिन काम किया है।
उनके 56 दिन 10 वर्ष के कार्यकाल पर भारी पड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने एक लाख सालाना आय वाले 23 लाख परिवारों को हैप्पी कार्ड दिया है। ऐसे लोग हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। हर घर हर गृहिणी योजना से 50 लाख से अधिक परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए, हरियाणा की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बनाया, जिसका किसान संगठनों ने भी बहुत प्रशंसा की है।
विज्ञापन




भाजपा का संकल्प पत्र पूजनीय

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र श्रद्धा का पात्र और पूजनीय है। भाजपा की सरकार बनने पर लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आईएमटी खरखोदा की तर्ज पर हरियाणा के 10 जिलों में आईएमटी लगाने का काम शुरू होगा, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत खर्च की सीमा को बढ़कर 10 लाख प्रतिवर्ष कर दिया जाएगा। प्रदेश में बिना किसी खर्ची-पर्ची के दो लाख नौकरियां दी जाएंगी और 5 लाख शहरी और ग्रामीण मकान बनाए जाएंगे। सैनी ने ने आश्वासन दिया कि संकल्प पत्र में शामिल 20 संकल्पों के अतिरिक्त भी आम जनता के सुझावों पर काम कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा और 8 अक्टूबर के बाद प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दोगुनी तेजी से विकास कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, वीरेंद्र राणा, भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, विशाल सेठ, प्रमोद सिंगला, भाजपा मंडल प्रधान गौतम राणा, पुरम मार्केट कमेटी अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुशील सिंगला, ओमप्रकाश देवी नगर, रंजीता मेहता, उमेश सूद, बरवाला सरपंच ओम सिंह, पूर्व सरपंच बलजिंदर गोयल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता चौधरी, अमरीक सिंह, रविंद्र बतौड़, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सरपंच पंच, बीडीसी मेंबर, जिला परिषद मेंबर व लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed