फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal parking: Rs.12 is being charged at some places, Rs.10 is being charged in Sector-8, 9 and 10, while Rs.12 is being charged in 14 and 20.

नगर निगम की पार्किंग : कहीं दस तो कहीं 12 रुपये वसूले जा रहे, सेक्टर-8, 9 और 10 में वसूले जा रहे 10 रुपये, जबकि 14 और 20 में वसूले जा रहे 12 रुपये

Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal parking: Rs.12 is being charged at some places, Rs.10 is being charged in Sector-8, 9 and 10, while Rs.12 is being charged in 14 and 20.
पंचकूला। एक शहर और एक नगर निगम होने के बावजूद पंचकूला के सेक्टरों में वाहन चालकों से पार्किंग फीस के नाम पर अलग-अलग वसूली की जा रही है। शहर के लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है। लोगों के अनुसार एक ही तरह की सुविधाएं होने के बावजूद पार्किंग फीस अलग-अलग क्यों है। लोगों को सर्वाधिक आपत्ति इस बात पर है कि जिस विभाग को मदद के नाम पर सेक्टर-8, 9 और 10 की पार्किंग सौंपी गई है, वहां से पार्किंग फीस 10 रुपये प्रति वाहन वसूला जा रहा है, जबकि इसी सप्ताह शुरू हुई सेक्टर-14 और 20 की पार्किंग से 12 रुपये वसूले जा रहे हैं। लोगों की जिला प्रशासन से मांग है कि सभी सेक्टरों के पार्किंग रेट एक समान किए जाए। लोगों का कहना है कि जब सेक्टर एक है, सुविधाएं एक जैसी हैं तो पार्किंग रेट एक ही शहर में अलग-अलग क्यों हैं।
विज्ञापन

वित्तीय सहायता के लिए तीन सेक्टरों की जिम्मेदारी रेडक्रॉस के पास
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि करीब दो साल पहले रेडक्रॉस को चाइल्ड वेलफेयर विभाग को वित्तीय सहायता देने के लिए पंचकूला उपायुक्त ने सेक्टर-8, 9, और 10 की पार्किंग दी थी। अब नगर निगम पंचकूला द्वारा सेक्टर-14 और 20 में वाहनों को खड़ा होने के लिए 12 रुपये प्रति वाहन लेना शुरू कर दिया है। जबकि तीन पार्किंग में 10 रुपये ही पार्किंग फीस के रूप में लिया जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

विस स्पीकर और जिला प्रशासन को दी शिकायत
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर, उपप्रधान मेवा सिंह और महासचिव सुनील जैन व अन्य सदस्यों ने पंचकूला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, मेयर कुलभूषण गोयल, सविता अग्रवाल, सचिव रेडक्रॉस और भगत सिंह जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि शहर में एक ही आधार के लिए एक ही काम के लिए दो अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग फीस ली जा रही है जो गलत है। जिला प्रशासन से मांग कर एसोसिएशन ने कहा कि पार्किंग के रेट सभी सेक्टरों में एक समान लिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग फीस
- बाइक पार्किंग फीस (सेक्टर-8, 9, और 10)- 5 रुपये
- कार पार्किंग फीस (सेक्टर-8, 9, और 10)-10 रुपये
- बाइक पार्किंग फीस (सेक्टर सेक्टर-8, 9, और 10) -6 रुपये
- कार पार्किंग फीस (सेक्टर-14 और 20 ) -12 रुपये
सेक्टर-8, 9, और 10 और सेक्टर-14 और 20 की पार्किंग नगर निगम की हैं। डीसी पंचकूला के आग्रह पर वित्तीय सहायता के लिए जिला बाल कल्याण परिषद को सेक्टर-8, 9, और 10 की पार्किंग दी है। रहा सवाल पार्किंग रेट का तो टेंडर में जैसा मेंशन किया गया होगा, उसी हिसाब से ठेकेदार पार्किंग फीस ले रहा होगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed