फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation's shock, sector residents will have to pay garbage collection charges

Panchkula News: नगर निगम का झटका, सेक्टरवासियों को देना होगा कचरा संग्रहण का भाड़ा

Mon, 20 Nov 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's shock, sector residents will have to pay garbage collection charges
पहले 130 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को झटका, अब सेक्टर के लोगों को भेजना शुरू किया शुल्क
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम ने गुपचुप तरीके से कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली शुरू कर दी है। कचरा संग्रहण शुल्क संपत्ति कर के साथ लिया जा रहा है। शहरवासियों के पास जब संपत्ति कर जमा करने की रसीद पहुंच रही है, तो उसमें उन्हें कचरा संग्रहण शुल्क भी जुड़ा हुआ दिख रहा है। वहीं जिनका प्रॉपर्टी टैक्स पहले से जमा है, वे ऑनलाइन नगर निगम की साइट पर कचरा संग्रहण शुल्क देखकर दंग हैं। लोगों का आरोप है कि निगम ने पहले ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को कचरा संग्रह शुल्क की रशीद काटकर इसकी शुरुआत कर दी थी। अब सेक्टरों में लोगों के घराें तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कचरा संग्रहण बिल नगर निगम भेज रहा है। इसका लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि पहले नगर निगम ने फ्री डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा किया था। इस साल से धीरे-धीरे कचरा संग्रहण शुल्क लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

कचरा उठाते नहीं, चार्ज कैसे लगा दिया
सेक्टर-20 के 115 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से नगर निगम कचरा नहीं उठता है, लेकिन फ्लैट वालों को भी कचरा संग्रहण शुल्क भेजकर अतिरिक्त बोझ डालना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासी योगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि सेक्टर के अंदर 1160 तक फ्लैट हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 के लोगों को भेजे जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 1200 रुपये का गारबेज शुल्क जोड़कर भेजा जा रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों पर नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से प्रॉपर्टी के साथ गारबेज शुल्क भरने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा हैै।
विज्ञापन



सेक्टर-12 में कचरा संग्रहण शुल्क भेजा 2400 रुपये
सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए के प्रधान कर्नल एसके दत्ता का कहना है कि उनका मकान नंबर-255 है। इसका साल का 2400 रुपये कचरा संग्रहण शुल्क दर्शाया गया है। मेरा ही नहीं सेक्टर में सैकड़ों लोगों को कचरा संग्रहण शुल्क नगर निगम की तरफ से भेजा गया है। पहले तो पंचकूला में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन फ्री था। अब लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, कि कचरा संग्रहण शुल्क देना है, या नगर निगम की साइट पर गलत दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले नगर निगम ने फ्री में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का आश्वासन दिया था। अब एक साल बाद लोगों पर कचरा संग्रहण शुल्क का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। इसे लेकर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन में रोष है। इस फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए। - एसके नैय्यर, प्रधान सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला।


इस वित्तीय वर्ष से कचरा संग्रहण शुल्क लगाया गया है। सभी सेक्टरवासियों को कचरा संग्रहण शुल्क देना होगा। -आकाश कपूर, जेडटीओ नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed