{"_id":"620c06452869a026247e5590","slug":"municipal-corporation-s-strictness-mobile-companies-deposited-two-crore-rupees-pkl-office-news-pkl442159651","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की सख्ती : जल्द नहीं करवाए पैसे तो टावर कंपनियों के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की सख्ती : जल्द नहीं करवाए पैसे तो टावर कंपनियों के कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की सख्ती के बाद भी मोबाइल टावर कंपनियों द्वारा नाममात्र की राशि ही जमा करवाई गई है। कंपनियों द्वारा 3 से 5 फरवरी तक लगभग दो करोड़ रुपये नगर निगम के पास जमा करवाए हैं, जबकि इन कंपनियों को लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक के नोटिस दिए गए हैं। 3 फरवरी को 45 लाख रुपये, 4 फरवरी को 38 लाख रुपये और 5 फरवरी को 1.10 करोड़ रुपये नगर निगम के पास कंपनियों द्वारा जमा करवाए गए हैं। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इन कंपनियों को हिदायत दी गई है कि वह जल्द अपनी बकाया राशि जमा करवा दें, अन्यथा उनके कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी।
टॉवर कंपनियों से नगर निगम को 17 करोड़ 73 लाख 74125 रुपये वसूलने जाने हैं। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार एटीसी टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से नगर निगम को 45 टॉवर की एवज में 1 करोड़ 66 लाख 11000 रुपये, इंडस टॉवर लिमिटेड से 52 टॉवर की एवज में 76 लाख 54000 रुपये, रिलायंस जियो लिमिटेड से 60 टॉवर के 13 करोड़ 87 लाख 29000 रुपये, एयरटेल से 17 टॉवर के 1 करोड़ 19 लाख 40,125 रुपये, भारती एयरटेल लिमिटेड से चार टॉवर का 12 लाख 40 हजार रुपये, इंडस टॉवर से तीन टॉवरों के 9 लाख रुपये, इंड्स टॉवर से दो टॉवरों के 6 लाख रुपये, रिलायंस जियो से एक टॉवर का 3 लाख रुपये वसूलने हैं। 2 फरवरी को मैसर्ज रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड चंडीगढ़-कालका रोड पर रेड बिशप होटल सेक्टर-1, महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-16 के पास एससीओ नंबर 195 पार्किंग एरिया में, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-7, भारतीय इंफ्राटेल लिमिटेड वार्ड नंबर-20, गांव और पोस्ट ऑफिस जलौली वार्ड-20 पंचकूला, गांव कोट, इंडस टावर गांव माणक्यां, गांव बिल्ला वार्ड-19 में टावर लगाने की एवज में बकाया राशि जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए थे। इन कंपनियों को कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बायलॉज 2013 एंड एमेडमेंट 2019 कंडिशन ऑफ लाइसेंस के तहत नोटिस दिए गए थे। कई मोबाइल कंपनियों ने शहर में लगे टावर्स और लाइन की फीस व अन्य चार्जेज 2016 से जमा नहीं कराई है। मोबाइल कंपनी की ओर से लाइन की बकाया फीस जमा न कराने पर नगर निगम ने 1 फरवरी को सेक्टर 9, 11 और 21 में मोबाइल कंपनियों की तरफ से डाली गई लाइन के कनेक्शन काट दिए थे।