फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging in Panchkula after Heavy Rain

Rain in Panchkula: चार घंटे की बरसात में बह गई सभी व्यवस्थाएं, हर सेक्टर और पार्क में भरा पानी

Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
सार

जोरदार बारिश के कारण शहर के सेक्टर-14, 15, 19, 20, 12, 6, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर, अभयपुर, अमरटैक्स चौक, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और 2 में भारी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पाए।

विज्ञापन
Waterlogging in Panchkula after Heavy Rain
बरसात के बाद सेक्टर 19 में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंचकूला में रविवार को हुई चार घंटे की बारिश में सारी व्यवस्थाएं बह गईं। शहर के सेक्टरों और पार्कों में पानी भर गया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों के किनारे और पार्कों में पानी भरने के कारण रविवार को लोग सड़कों पर सैर के लिए नहीं निकल सके। 

विज्ञापन


शहर में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। सुबह 11 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो लगातार तीन बजे तक होती रही। इससे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। कई सेक्टरों में घुटनों तक पानी भर गया। बारिश बंद होने के तीन से चार घंटे बाद तक कई इलाकों से पानी की निकासी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव

जोरदार बारिश के कारण शहर के सेक्टर-14, 15, 19, 20, 12, 6, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर, अभयपुर, अमरटैक्स चौक, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और 2 में भारी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पाए। भारी बारिश के कारण शहर के सेक्टर-19 के अंडरपास में बहुत ज्यादा पानी भर गया। वहां से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। बारिश बंद होने के तीन घंटे बाद वहां से पानी की निकासी हो सकी। लगातार छह घंटे तक अंडरपास से वाहनों का आना-जाना बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed