{"_id":"621e77896506bd5ca2273844","slug":"municipal-corporation-municipal-corporation-will-build-sports-stadium-and-new-community-center-18-issues-will-be-discussed-in-municipal-meeting-pkl-office-news-pkl443473724","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : स्पोर्ट्स स्टेडियम और नए सामुदायिक केंद्र बनाएगा नगर निगम, 18 मुद्दों पर नगर निगम की बैठक में होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : स्पोर्ट्स स्टेडियम और नए सामुदायिक केंद्र बनाएगा नगर निगम, 18 मुद्दों पर नगर निगम की बैठक में होगी चर्चा
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की बैठक का एजेंडा तैयार हो गया है। सात मार्च को होने वाली बैठक में 18 मुद्दों पर चर्चा होगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि गांव बिल्ला में खेलकूद की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने और आमजन की सुविधा के लिए करीब 4 से 5 एकड़ में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने, गांव टोका चंडीमंदिर में नए सामुदायिक केेंद्र बनाने, नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर खुले ठेकों को हटाने पर चर्चा की जाएगी।
यदि शराब के ठेके दोबारा निगम क्षेत्र की सड़कों के किनारे खोले तो नगर निगम द्वारा उन पर कड़ी कार्यवाई का प्रस्ताव रखा जाएगा। मेयर ने बताया कि नगर निगम पंचकूला के अंदर सिटीजन चार्टर लागू करने और जो अधिकारी समयानुसार कार्य नहीं करते, उन पर विभागीय कार्यवाही करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सेक्टरों की पार्किंग की रिकारपेटिंग, स्ट्रीट लाइट, सफाई, डस्टबिन आदि कार्य उन द्वारा करवाने, पार्क डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों द्वारा बार-बार नगर निगम पंचकूला के चक्कर लगाने के बाद भी पार्कों के बिल की अदायगी लंबी प्रक्रिया होने के कारण नहीं होती, जिसकी शिकायतें लंबे समय से सुनने में आ रही थी, इस असुविधा के निदान के लिए पार्कों की पेमेंट सीधी या छोटी प्रक्रिया के माध्यम से करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
मेयर कुलभूषण गोयल के अनुसार नगर निगम पंचकूला में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे हैं जो कि संतोषजनक नहीं पाए जाते। इन सभी कार्यों की अंतिम अदायगी व सिक्योरिटी देने से पहले संबंधित क्षेत्र के पार्षद से स्वीकृति लेने, नगर निगम क्षेत्र के गांव खटौली जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 100-100 गज के प्लॉट जिनके ऊपर से हाइटेंशन तार गुजर रही है, उनका स्थानांतरण नगर निगम की रकबा नंबर-68, 81 मलकियत भूमि में करने, पंचकूला शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए देश के अन्य सुंदर शहरों का दौरा करने, इसके लिए किन्हीं दो स्थानों पर 10-10 पार्षदों और निगम अधिकारियों के भ्रमण का प्रस्ताव रखा जाएगा।