फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation: Congress uproar in the House, budget of 242 crores passed

नगर निगम : सदन में कांग्रेस का हंगामा, 242 करोड़ का बजट पास

Wed, 15 Feb 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Congress uproar in the House, budget of 242 crores passed
वित्त वर्ष 2023-24 का बजट सर्वसम्मति से पास, पिछले बजट की समीक्षा के दौरान हुआ जमकर हंगामा कूड़े पर खर्च किए जाएंगे सर्वाधिक 36़़.30 करोड़ रुपये, पिछले साल कुल 157 करोड़ का बजट हुआ था पास
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिछले बजट की हंगामेदार समीक्षा के बाद नगर निगम में मंगलवार को 25 करोड़ लाभ के साथ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 242 कराेड़ का बजट पास कर दिया गया। बजट में विभिन्न मदों पर 217 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक 103 करोड़ रुपये विकास पर खर्च होंगे। अभी तक का नगर निगम का यह सर्वाधिक बजट है। मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता महापौर कुलभूषण गोयल ने की, जबकि सदन में बजट सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक ने प्रस्तुत किया। सदन में कांग्रेस ने इस बजट में घाेर आपत्ति दर्ज की है। उनका कहना है कि इस बजट में उनके साथ भेदभाव किया गया है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2023-24 में नगर निगम को विभिन्न आय स्रोतों जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स से 25 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से 35 करोड़, तहबाजारी से एक करोड़ रुपये, डेवलपमेंट चार्ज एक करोड़ रुपये, सड़क कट चार्ज एक करोड़ रुपये, पार्कों की बुकिंग से डेढ़ करोड़ रुपये, विज्ञापनों से 10 करोड़ रुपये, टावर फीस से 15 करोड़ रुपये, मोबाइल लाइंस से 15 करोड़ रुपये, नगर निगम की विभिन्न जमीनों को बेचने से 10 करोड़ रुपये, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शेयर के रूप में 25 करोड़ रुपये, खड़े पेड़/सरकंडा बेचने से एक करोड़ रुपये, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (डोर टू डोर) से एक करोड़ रुपये, पेड पार्किंग फीस से एक करोड़ 17 लाख रुपये, एससीएफ से 60 करोड़ रुपये और सीएफसी से 15 करोड़ रुपये आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मदों पर होगा सर्वाधिक खर्च
स्थापना पर 54 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होने का बजट पास किया गया है। शहर में सफाई के लिए सबसे अधिक बजट रखा गया है। कूड़े को घर से उठाने, लिफ्टिंग और डायरेक्शन पर 36 करोड़ 30 लाख रुपये, नगर निगम कार्यालय की नई बिल्डिंग के लिए 10 करोड़ रुपये, मीट मार्केट कंस्ट्रक्शन और रिपेयर के लिए एक करोड़ रुपये, स्ट्रीट लाइट बिल कंटीजेंसी साढ़े चार करोड़ रुपये, नगर निगम कर्मचारियों के मकानों की रिपेयर पर 50 लाख रुपये, सामुदायिक केंद्र और धर्मशाला की कंस्ट्रक्शन और रिपेयर पर 15 करोड़ रुपये, श्मशान घाटों के विकास के लिए दो करोड़ रुपये, स्ट्रीट लाइट्स के मेंटेनेंस के लिए 2 करोड़ रुपये, नई मशीनरी खरीदने के लिए 3 करोड़ रुपये, शहर से दूध की डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए एक करोड़ रुपये, लाइब्रेरी रिपेयर और निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये, शहर में सीसीटीवी कैमरा खरीदने, लगाने और रखरखाव के लिए 1 करोड़ रुपये रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 50 लाख खर्च का बजट पास किया गया। महापौर ने सभी पार्षदों का बजट पास करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed