पंचकूला। नगर निगम आयुक्त अपराजिता ने मंगलवार को वार्ड नंबर-11 और सेक्टर-4 का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चरमराई सफाई व्यवस्था के लिए सहायक सफाई निरीक्षक अशोक कुमार को जिम्मेदार ठहराकर उसको तत्काल बदलने के आदेश दिए। आयुक्त ने सेक्टर-4 मार्केट में बने शोरूम के पीछे की तरफ और हरिपुर गांव की तरफ से सड़क का निरीक्षण किया। आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक को सड़क के किनारे एकत्रित कूड़े की सफाई को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरिपुर गांव के निकटवर्ती पार्क का निरीक्षण में देखा कि पार्क की सफाई नहीं हो रही है।
कूड़े के ढेर लगे हैं। सीएसआई को पार्क की सफाई करने और संबंधित जेई को रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गांव हरिपुर की एक गली अच्छे से समतल नहीं है। उसमें पेवर ब्लॉक नहीं लगे हैं। आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता हरीश, जानकी प्रसाद, कनिष्ठ अभियंता सचिन नागपाल को गली में पेवर ब्लॉक लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे बनी कुछ रोड गली टूटी मिली जो किसी हादसे का कारण बन सकती थी। आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता को तुरंत टूटी रोड गली ठीक करवाने के आदेश दिए। नगर निगम आयुक्त अपराजिता ने बताया कि खामी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस इस काम को करने में देरी करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद