फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   governor vp singh badnore will join nagar nigam session

फरमानः इस बार नगर निगम सदन की बैठक में नहीं आएगा कोई एजेंडा, गर्वनर बदनौर लेंगे हिस्सा

Sat, 10 Aug 2019 11:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 10 Aug 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
governor vp singh badnore will join nagar nigam session
VP Singh Badnore
इस बार सदन की बैठक में गवर्नर वीपी सिंह बदनौर शामिल होंगे इसलिए बैठक में कोई एजेंडा नहीं आएगा। पार्किंग सहित अन्य मुद्दों पर सितंबर माह के पहले सप्ताह में सदन की बैठक कर एजेंडा लाकर चर्चा होगी। अगस्त की बैठक में गवर्नर की स्पीच होगी। उसके बाद बैठक समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछली सदन की बैठक में तय किया गया था कि सांसद किरण खेर के संसद सत्र के बाद चंडीगढ़ लौटने पर पार्किंग के मुद्दे पर चर्चा होगी। उसके बाद जब सभी पार्षद दिल्ली संसद सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे थे तो उस समय भी सांसद के साथ बैठक में पार्किंग को लेकर काफी हंगामा हुआ था। उसके बाद सांसद ने कहा था कि वह जब चंडीगढ़ लौटकर आएंगी तब इस पर चर्चा होगी। तब तक इसी प्रकार पार्किंग व्यवस्था चलती रहेगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने जुलाई की बैठक में कहा था कि पार्किंग व्यवस्था तय न होने से निगम को हर माह दो करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं सनराइज कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने के बाद आउटसोर्स के कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। ऐसे में निगम को भारी नुकसान हो रहा है। हालांकि कमिश्नर केके यादव का कहना है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में सदन की बैठक कर सभी मुद्दों पर चर्चा कर ली जाएगी, जिसमें सांसद किरण खेर भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed