{"_id":"65187e671f101b07820a72f4","slug":"mumbai-artists-will-bring-alive-the-teachings-of-maharaja-agrasen-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-4992-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महाराजा अग्रसेन के उपदेशों को जीवंत करेंगे मुंबई के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महाराजा अग्रसेन के उपदेशों को जीवंत करेंगे मुंबई के कलाकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान 14 अक्तूबर को मुंबई के कलाकार पंचकूला में महाराजा अग्रसेन के उपदेशों को जीवंत करेंगे। महाराजा अग्रसेन द्वारा समाज उत्थान के लिए किए कार्यों एवं उनकी आज के समय में उपयोगिता के बारे में जागरूक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित जिंदल ने बताया कि मुंबई से 40 कलाकार विशेष तौर पर बुलाए गए हैं, जोकि महाराजा अग्रसेन के सर्व समाज का विकास के बारे में अपनी कला से लोगों में भावनाएं जागरूक करेंगे। महाराजा अग्रसेन के एक रुपया, एक ईंट देकर अपने से निम्न व्यक्ति को बराबर उठाने का प्रदर्शन किया जाएगा।
अमित जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा एवं महिलाओं तक महाराजा अग्रसेन की नीतियों को पहुंचाना है। इस संबंध में एक बैठक शनिवार को सेक्टर-16 के पार्क में हुई। इसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बैठकों में बहुत से नाम सामने आए, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पूरे भारत में पंचकूला का नाम रोशन किया। इस बैठक का आयोजन सुनीता, रुपाली जैन, राकेश पप्पू जी, राकेश अग्रवाल, आरसी गुप्ता ने किया। अमित जिंदल, कुसुम कुमार गुप्ता, बृज लाल गर्ग, कैलाश मित्तल, नितिन अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, संजय सिंगला ने बताया कि मुख्य महोत्सव को मनाने के पीछे एक उद्देश्य पंचकूला का नाम पूरे देश में फैलाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता रहेंगे।
अध्यक्षता हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता एवं मेयर कुलभूषण गोयल करेंगे। सुप्रसिद्ध भजन कलाकार कन्हैया मित्तल, राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील गुप्ता भी विशेष अतिथि रहेंगे। 15 अक्टूबर को अग्रवाल भवन में महोत्सव का समापन समारोह होगा, जिसमें होनहार बच्चों एवं युवाओं जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया, उन्हें सम्मानित करेंगे। समाजसेवियों को भी सम्मानित करेंगे। होनहार युवा इसके लिए अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में संपर्क कर सकते हैं। इस कड़ी में विभिन्न कमेटियां कार्य कर रही हैं।