फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Multilevel and common parking of District Secretariat closed, people upset

Panchkula News: जिला सचिवालय की मल्टीलेवल और आम पार्किंग बंद, लोग परेशान

Tue, 10 Sep 2024 04:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Multilevel and common parking of District Secretariat closed, people upset
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नामांकन के चलते जिला सचिवालय की दो पार्किंग 5 सितंबर से पब्लिक के लिए बंद कर दी गई है। इसके चलते लोगों को सड़कों पर अपने वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं। इस कारण पूरे दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग परेशान हो रहे हैं। दरअसल उपायुक्त कार्यालय की तरफ जाने वाले दोनों रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। सिर्फ सरकारी गाड़ी, सरकारी कर्मचारी और पुलिस की गाड़ी को ही अंदर जाने दिया जाता है।
इसके अलावा लोगों की गाड़ियों को उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग की तरफ भी जाने नहीं दिया जाता है। ऐसे में मजबूरन लोगों को अपनी गाड़ी कोर्ट के गोल चक्कर से रेस्ट हाउस और माजरी चौक की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ खड़ी करनी पड़ रही है। कोर्ट गोल चक्कर से डीसी ऑफिस की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाकर करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग व कैंटीन के बीच में कंटीली तारबंदी कर वहां से बिना पूछताछ के आगे नहीं जाने दिया जाता है। इसके अलावा कालका-जीरकपुर हाइवे सर्विस रोड से उपायुक्त कार्यालय की ओर आने वाले गेट को परमानेंट बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन




पहले ये नियम थे कारगर
पंचकूला में अब तक हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान डीसी ऑफिस की पिछले गेट पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया जाता है। जैसे ही नामांकन के लिए किसी उम्मीदवार के आने की सूचना मिलती थी तो सरल केंद्र से लेकर गेट तक रास्ते को कुछ देर के लिए बंद कर उम्मीदवार को नामांकन भरने के लिए एसडीएम कोर्ट में भेजकर रास्ता दोबारा से खोल दिया जाता था। शुक्रवार 6 सितंबर की सुबह डीसी ऑफिस के कर्मचारी कोर्ट गोल चक्कर से डीसी ऑफिस की तरफ सुबह करीब 9 बजे जाने लगे तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर कर डीसी और डीसीपी से बात की। करीब आधे घंटे बाद डीसीपी के निर्देश पर उनकी गाड़ियों को भीतर जाने दिया। डीसी ऑफिस के कर्मियों की मानें तो पुलिसकर्मी अगर ड्रेस में है या फिर वह खुद को पुलिसकर्मी बताता है तो उसकी गाड़ी को बिना किसी रोकटोक भीतर जाने दिया जा रहा है, जबकि डीसी ऑफिस के कर्मचारियों को पुलिस रोक रही थी।




एक-दो दिन के लिए पार्किंग बंद करने के निर्देश दिए गए थे। अगर रोजाना पार्किंग बंद की जा रही है, तो उसे तत्काल खुलवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। -डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed