फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Opposing paid parking, Sector-20 market will remain closed today

आंदोलन : पेड पार्किंग का विरोध, आज बंद रहेगी सेक्टर-20 की मार्केट

Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Movement: Opposing paid parking, Sector-20 market will remain closed today
पंचकूला। पेड पार्किंग के विरोध में सेक्टर-20 की मार्केट बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगी। यह एलान मार्केट के प्रधान सुरिंदर काठपाल ने की है। आरडब्ल्यूए द्वारा दिए जा रहे धरनास्थल पर पहुंच कर किया। इतना ही नहीं उन्होंने मार्केट के दुकानदारों द्वारा धरनास्थल को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सेक्टर निवासियों को मार्केट बंद होने से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर सभी दुकानदारों ने सूचना के लिए नोटिस भी चस्पा कर दिया है, इससे स्थानीय लोग जरूरत का सामान की खरीदारी पहले ही कर लें। पेड पार्किंग के विरोध में चार दिन से चल रहे आरडब्ल्यूए के प्रदर्शन को सेक्टर-26, 27, 28 आरडब्ल्यूए ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

समर्थन में आए सेक्टर-26 आरडब्ल्यूए के प्रधान हीरा, रचना, रामपाल, सेक्टर-28 आरडब्ल्यूए के प्रधान मोहिंदर ने समर्थन देने की घोषणा की है। सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल ने हीरा, रचना, रामपाल और मोहिंदर का धन्यवाद किया है। महासचिव अविनाश मलिक ने कहा कि नगर निगम ने पेड पार्किंग को हाउस की मीटिंग में बिना पास करवाए लागू किया है, जोकि नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला 12 नवंबर को सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में बैठकर लिया गया है। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए। उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने कहा की कोरोना में मरने वालों के संस्कार करने वालों के पैसे कोई और ले गया। इस मामले की भी अब जांच हो रही है। इससे स्पष्ट है कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर-20 में सबसे ज्यादा आबादी है। ऐसे में घर से बाहर निकलते ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अभी तक सेक्टर-20 की एन्हांसमेंट की री-केलकुलेशन नहीं करवाई गई। एचएसवीपी जल्द री-केलकुलेशन करवाकर रिफंड करे। आज प्रदर्शन में फतेपुर, कुंडी से 150 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पूर्व मेयर उपिंदर आहलूवालिया, धनेंद्र आहलूवालिया, कुंडी सरपंच मेजर सिंह, सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान बीबी शर्मा, कैशियर विद्यावर्त पिपली, संयुक्त सचिव केके जेटली, कार्यकारी सदस्य अरुणा अग्रवाल, संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed