फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: On one side gradual fasting in Kalka, on the other side patchwork started

आंदोलन : कालका में एक तरफ क्रमिक अनशन दूसरी तरफ पैचवर्क शुरू

Sun, 13 Feb 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Movement: On one side gradual fasting in Kalka, on the other side patchwork started
कालका। पिंजौर-कालका रोड के गड्ढे भरवाने के लिए दूसरे दिन मीनाक्षी चौधरी, संजू भगत, भूरी बेगम, आदित्य शर्मा, हेमराज चौधरी दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठे। एडवोकेट नवदीप शर्मा उर्फ नब्बी ने बताया कि पहले दिन के क्रमिक अनशन पर 24 घंटे के लिए उनके साथ बैठे रेखा शर्मा, संतोष शर्मा, भौमिक चंदेल, अजय सिंगला, सुनील सोनकर का दुकानदारों ने जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त करवाया। नवदीप शर्मा ने बताया कि जब तक कालका-पिंजौर की मुख्य सड़क के सभी गड्ढों को प्रशासन भरवा नहीं देता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धरने के दूसरे दिन इंद्रवीर सिंह, सोनू वर्मा, आरसी शर्मा, विजय कपूर, हरभजन सिंह, नागेश, मदन भगत आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी के जेई राजकुमार ने बताया कि गांधी चौक कालका में गड्ढे भरवाने का काम शुरू करवा दिया गया है। इसके बाद मुख्य बाजार कालका के गड्ढे भरे जाएंगे। शनिवार को पैचवर्क शुरू होने की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पैचवर्क के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। रेलवे रोड कालका में भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed