फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Farmers demonstrated at DC office for not fulfilling promises, submitted memorandum

आंदोलन : वादे पूरे नहीं करने पर किसानों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Movement: Farmers demonstrated at DC office for not fulfilling promises, submitted memorandum
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पंचकूला के किसानों ने सरकार द्वारा वायदे पूरे नहीं करने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव के नेतृत्व में किसानों ने सीटीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार कृषि कानून आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने, एमएसपी को लेकर कमेटी बनाने, लखीमपुर में हुई घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन पंचकूला के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव ने कहा कि कृषि आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए पर्चे वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों की लंबित मांगों और एमएसपी को लेकर कमेटी बनाए जाने के साथ-साथ कई मांगे हैं जो अभी तक सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो दोबारा से टोल प्लाजा पर बैठकर प्रदर्शन करना पड़ा तो वह भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किसानों की लंबित मांगों और किसानों पर दर्ज एफआईआर को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर पंचकूला सहित अन्य जिलों के किसानों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed