{"_id":"6255d616e65c593ce15a18d7","slug":"mou-between-government-polytechnic-institute-and-iec-university-pkl-office-news-pkl447479276","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बिजली निगमों के तीन दिवसीय 9वें इंटर यूटीलिटी वार्षिक खेलों का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बिजली निगमों के तीन दिवसीय 9वें इंटर यूटीलिटी वार्षिक खेलों का समापन
विज्ञापन
पंचकूला। पावर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हरियाणा बिजली निगमों के तीन दिवसीय 9वें इंटर यूटीलिटी वार्षिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूएचबीवीएन की टीम ने बास्केटबॉल में बाजी मारी। टेबल टेनिस और वालीबॉल प्रतियोगिता में एचवीपीएन की टीम विजयी रही। दौड़ प्रतियोगिता में डीएचबीवीएन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन, फुटबाल व कबड्डी में भी डीएचबीवीएन की टीम विजय रही। पुरुषों की रस्साकसी के रोमांचक मुकाबले में यूएचबीवीएन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के रस्साकशी मुकाबले में डीएचबीवीएन की टीम ने बाजी मारी। हॉकी और टेबल टेनिस (महिला) प्रतियोगिता एचपीजीसीएल ने अपने नाम की। टेबल टेनिस (पुरुष), लंबी कूद की प्रतियोगिता में एचवीपीएन की टीम अव्वल रही। डीएचबीवीएन की महिला खिलाड़ी रितु और यूएचबीवीएन के सुनील को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
खेलों का उद्घाटन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार ने किया। तीन दिवसीय खेलों के दौरान बिजली निगमों (एचवीपीएन, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन और एचपीजीसीएल) के करीब 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें महिलाओं और पैरा खिलाड़ियों (दिव्यांगजन) ने भी उत्साह से भाग लिया। इस दौरान दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, बास्केटबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, रस्साकसी, वॉलीबॉल और शतरंज की प्रतियोगिताएं करवाई गई। खेल सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसके बंसल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। खेल समिति के सचिव जसनीर कोहाड़ ने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए बिजली निगमों के उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला है।