{"_id":"68713bfd155842b3430ec5c8","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-stray-animal-panchkula-news-c-74-1-lud1001-111062-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आवारा पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आवारा पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर रायकोट के समीप स्थित गांव गोंदवाल की सीमा में बाद दोपहर आवारा पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (28) उर्फ जग्गा पुत्र बारू राम निवासी पक्खो कलां, जिला बरनाला के रूप में की गई है। मृतक का शव करीब ढाई घंटे सड़क पर पड़ा रहने से गुस्साए परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाए बगैर उठाकर ले गए। इस दौरान परिजनों की रायकोट सिटी थाने के पुलिस अधीक्षक केवल सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों से तीखी बहस होने के साथ धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। सिटी पुलिस ने खासी कोशिश की पर मृतक के परिजनों ने उनकी एक न सुनी और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को साथ ले गए।
रायकोट सिटी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह गिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची थी और जब पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही थी तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। मृतक के पिता बारू राम, ससुर दुर्गा राम भाई शिंदा और अन्य परिजनों ने बाद में पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं कि कुलदीप सिंह उर्फ जग्गा का आवारा पशु से एक्सीडेंट हुआ था, इसलिए वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। सड़क दुर्घटना के बाद दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची और राहगीर भी तमाशबीन बने रहे | जग्गा का शव सड़क पर पड़ा रहा बस गनीमत रही कि किसी अन्य वाहन ने उसे नहीं कुचला। जग्गा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को सड़क पर पड़ा देख भड़क गये और पुलिस वालों के साथ जबरदस्त तकरार हो गई। परिजनों को इस बात से नाराजगी थी कि इतना समय बीत जाने के बावजूद शव को सड़क से उठाया नहीं गया।