फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mother's devotees is increasing day by day the caravan

माता के भक्तों का दिनों दिन बढ़ रहा कारवां

Wed, 09 Oct 2013 02:14 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 09 Oct 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mother's devotees is increasing day by day the caravan
नवरात्र मेले में माता मनसा देवी के भक्त दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। नवारात्र के चौथे दिन तक एक लाख 78 हजार 948 श्रद्घालुओं ने माता के दर्शन किए। यही नहीं इस दौरान भक्तों ने महामाई के चरणों में 55 लाख 37 हजार 864 रुपये दान दिया।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. एसएस फुलिया ने जानकारी दी कि श्रद्घालुओं ने माता के चरणों में सोने के 22 नग और चांदी के 302 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए।
विज्ञापन


डॉ फुलिया ने मंगलवार को माता के चरणों में श्रद्धालुओं ने नौ लाख 76 हजार 956 रुपये की राशि दान किए। 19 हजार 386 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सोने के 2 नग, चांदी के 42 नग अर्पित किए गए। उधर, कालका स्थित काली माता के मंदिर में तीसरे नवरात्र के अवसर पर 2 लाख 28 हजार 348 रुपये की राशि श्रद्धालुओं दान किए।

श्रद्धालुओं के लिए पंखों का इंतजाम
एडीसी एवं पूजा स्थल बोर्ड के सीईओ एसपी अरोड़ा ने बताया कि  नवरात्र के दौरान लाइन में लगे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंखों की व्यवस्था की गई है। मंदिर को फूलों व लाइटों से बड़ी सुंदरता से सजाया गया है। नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे। शाम को कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर, श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नौ अक्तूबर को सुरिन्दर खान व हरविंदर राणा एवं पार्टी के कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रस्तुति दी जाएगी।


आज मनसा देवी मंदिर पहुंचेंगे डीजीपी
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक एसएन वशिष्ठ बुधवार को पांचवे नवरात्र के अवसर पर सुबह बजे माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा आयोजित पूजन एवं यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर अंबाला मंडल के पुलिस आयुक्त राजबीर देसवाल सुबह 10 बजे पूजन एवं यज्ञ में भाग लेंगे तथा माता के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed