{"_id":"615229cf8ebc3e041e6fde4c","slug":"mother-s-death-certificate-received-after-tweeting-to-cm-panchkula-news-pkl4282345199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : कोरोना से चार माह पहले मां की मौत, सीएम को ट्वीट किया तो अब मिला मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : कोरोना से चार माह पहले मां की मौत, सीएम को ट्वीट किया तो अब मिला मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। चार माह पहले कोरोना से हुई मां की मौत के बाद भी गुरुग्राम के युवक को मां का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस दौरान सीएमओ से लेकर नगर निगम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आखिरकार सीएम को ट्वीट किया। यहां पर शिकायत करने के बाद परिवार को एक सप्ताह में प्रमाण पत्र मिल गया।
13 सितंबर को गुरुग्राम को रोहित ने सीएम के ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘गुरुग्राम (हरियाणा) में मां की कोरोना से मौत के चार महीने बाद तक नहीं मिल रहा है मृत्यु प्रमाण पत्र। छोटे बच्चे लगा रहे हॉस्पिटल और कमेटी के चक्कर, पर कोई जवाब नहीं मिल रहा। सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सीएमओ से इस ट्वीट पर ठीक अगले दिन 14 सितंबर को संज्ञान लिया और नगर निगम गुरुग्राम से मामले में जानकारी मांगी। 20 सितंबर को जन्म एवं मृत्यु शाखा, नगर निगम, गुरुग्राम द्वारा आवेदक को प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा दिया गया।
इसी प्रकार, पंचकूला के संजय कुमार ने 9 सितंबर ट्वीट किया था कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की परीक्षा शाखा यह कहकर उसकी एमसीए की डिग्री नहीं दे रही थी कि राज्यपाल के डिजिट हस्ताक्षर अभी तक आए नहीं हैं। इसलिए हम डिग्री नहीं भेज सकते। सीएम कार्यालय द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद एक सप्ताह के अंदर संजय कुमार को उसकी डिग्री मिल गई। भूपेश्वर दयाल ने बताया कि इसी प्रकार करनाल, सिरसा, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद जिलों से आए ट्वीट के अन्य मामलों का भी सीएमओ द्वारा संज्ञान लेकर समाधान करवाया गया।