फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mother-father worship day in temple without idol on 10th April

Panchkula News: बिना मूर्ति वाले मंदिर में मात-पिता पूजन दिवस 10 अप्रैल को

Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mother-father worship day in temple without idol on 10th April
मोहाली। बनूड़-अंबाला मार्ग पर मोहाली के खल्लौर गांव में विश्व के प्रथम और एकमात्र निर्माणाधीन मात-पिता मंदिर में 10 अप्रैल को मात पिता पूजन दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि होंगे।मात-पिता गोधाम महातीर्थ के संस्थापक गोचर दास ज्ञान चंद वालिया ने बताया कि इस मौके पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ अपने प्रेरणादायक विचार साझा करेंगे। वालिया ने कहा कि मात-पिता मंदिर के वर्ष 2026 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। अब तक मंदिर निर्माण का आधा काम पूरा हो चुका है। मात-पिता गोधाम महातीर्थ के संस्थापक गोचर दास ज्ञान चंद वालिया ने बताया कि तीन सर्वसुविधा युक्त अत्याधुनिक गो सदनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 2500 लोगों के विशाल सर्वसुविधा युक्त अत्याधुनिक भंडारा हॉल का निर्माण भी हो चुका है।
विज्ञापन

⁠अत्याधुनिक सुविधा युक्त गो-चिकित्सालय तथा पञ्चगव्य चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र भवन का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है।⁠ गो सेवकों के लिए विश्राम हेतु 40 कमरों के नंद भवन का निर्माण कार्य भी जोरों से चल रहा है। घायल और दुर्घटनाग्रस्त गो माताओं के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था हो चुकी है। गोबर गैस प्लांट लग चुका है, जिसमें रोजाना गो माताओं के लिए सवामणी बनाई जाती है। भविष्य में गोवंश की संख्या को बढ़ाने का विचार है। इसके लिए गो-धाम के साथ वाली 10 बीघा जमीन खरीदी गई है। माता-पिता के सम्मान में ज्ञान चंद वालिया ने कहा कि यह दुनिया का एकमात्र पहला मंदिर है, जहां किसी भगवान की मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। इस मंदिर में पहुंचकर हम अपने मात-पिता की भगवान की तरह पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed