फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mother and Child Hospital: Last date of construction is over but work is still incomplete

मदर एंड चाइल्ड अस्पताल : निर्माण की अंतिम तारीख समाप्त लेकिन काम अभी अधूरा

Mon, 29 Jan 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Mother and Child Hospital: Last date of construction is over but work is still incomplete
विभाग ने छह माह का अतिरिक्त समय मांगा, लोगों के अनुसार अनुमान लगाना कठिन कब शुरू होगा अस्पताल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। 11 मंजिल मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को बनाने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अभी तक भवन स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौंपा है। विभाग ने इसको पूरा करने के लिए छह माह का समय मांगा है, लेकिन निर्माणाधीन भवन में अधूरे काम को देखकर यह अनुमान लगाना कठिन है कि आखिर कब तक अस्पताल शुरू होगा। अभी भवन को बाहर से पेंट किया जा रहा है। भवन के अंदर बिजली, प्लास्टर, आईसीयू वार्ड बनाने सहित मशीनों को स्थापित करने का काम बाकी है। इसके अलावा इसमें रैंप कहीं बना है तो कहीं अभी तक अधूरा पड़ा है। इसी तरह बिजली का काम भी किसी वार्ड में शुरू नहीं हो सका है। इस कारण अभी तक यह निश्चित नहीं है कि यह काम कब पूरा होगा और अस्पताल कब शुरू होगा।
मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को 113 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसका काम 19 मई 2021 को शुरू किया गया था। इसके पूरे होने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 थी, लेकिन अभी तक 11 मंजिला भवन का एक भी मंजिल पूरी तरह तैयार नहीं है। 11वीं मंजिल सहित कई जगह प्लास्टर नहीं हो पाया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक के बीच बैठक भी हुई है। काम जल्द पूरा करने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मिलनी हैं यह सुविधाएं
- 200 बेड की सुविधा
- तीन आईसीयू वार्ड, 9 ऑपरेशन थिएटर
- 28 वार्ड, हर वार्ड में 6 मरीजों का बेड
- तीन सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट
- अलग-अलग फ्लोर पर 22 के करीब प्राइवेट वार्ड
- 35 नर्सिंग स्टेशन
- 3 बेसमेंट में दो में पार्किंग और एक में स्टोर

मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का काम चल रहा है। इसमें बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद बिजली का काम शुरू होगा। अस्पताल को बनने में तकनीकी तौर पर तैयारियां चलने के कारण समय लग रहा है। -गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से काम को छह महीने में पूरा करने का समय मांगा गया है। अस्पताल की सभी तैयारियों को एक साथ नहीं किया जा सका है। इसलिए इसमें डेडलाइन से अधिक समय लग रहा है। - आरएस पूनिया, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed