{"_id":"57b7646d4f1c1b73156eb3e8","slug":"morni-transport-department-students-hariyana-transport-department-police-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का फूटा गुस्सा, टिकट न लेकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं का फूटा गुस्सा, टिकट न लेकर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा परिवहन निगम अधिकारियों की लापरवाही पर शुक्रवार को महिला बहुतकनीकी संस्था की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बीच रास्ते में बस को रोक जमकर बवाल काटा। हालांकि पुलिस जवानों के समझाने पर छात्राएं शांत हुईं।
हरियाणा रोडवेज की बसों में किराया फ्री होने के बाद भी बस पास न बनने से छात्राओं को किराया देना पड़ रहा है।
इस समस्या का छात्राओं ने टिकट न लेकर विरोध दर्ज करवाया। लेकिन मोरनी चौकी प्रभारी के आश्वासन पर छात्राएं टिकट लेने को राजी हुईं। जानकारी के अनुसार मोरनी से रायपुररानी के लिए चलने वाली बस में जब महिला संस्थान की छात्राएं सवार हुईं तो परिचालक द्वारा उन्हें टिकट लेने के लिए कहा गया, लेकिन छात्राओं ने कहा कि जब हमारा किराया फ्री है तो किस बात का किराया।
इस पर परिचालक द्वारा उन्हें सरकारी नियमों का हवाला देकर पास दिखाने के लिए कहा गया। पास न होने पर टिकट लेने की बात कही गई और टिकट न लेने पर बस से उतर जाने को कहा गया। छात्राओं ने कहा कि संस्थान में आई कार्ड बस पास बनवाने के लिए जमा करवा रखे हैं। वहीं मामला लड़कियों की सुरक्षा से जुड़ा देख चालक द्वारा बस को बहुतकनीकी संस्थान पर लाया गया, जहां से उन्हें समझाकर सोमवार तक समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
मोरनी बहुतकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि संस्थान द्वारा समय पर फार्म जमा करवा दिए गए थे, लेकिन अभी तक परिवहन निगम द्वारा पास बनाकर नहीं भेजे गए हैं। इस बारे में पंचकूला बस अड्डे पर ड्यूटी सेक्शन में बात की गई तो उन्होंने अपना नाम बताने से मना करते कॉलेज संस्थान द्वारा पैसे जमा नहीं करवाना कहकर फोन काट दिया।